बिस्तर पर सांप ने डसा, समाजसेवी की मौत:चित्रकूट में हुई घटना, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

Sep 29, 2026 - 16:20
0
बिस्तर पर सांप ने डसा, समाजसेवी की मौत:चित्रकूट में हुई घटना, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम
चित्रकूट जिले में मंगलवार तड़के सांप के डसने से 52 साल के समाजसेवी अर्चन दुबे की मौत हो गई। परिवार में दुख का माहौल है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मऊ गुरुद्वारी, मानिकपुर निवासी अर्चन दुबे पिछले चार महीने से बेड़ी पुलिया स्थित अखिल भारतीय समाज सेवा संस्थान परिसर में परिवार के साथ रह रहे थे। मंगलवार तड़के करीब 3 बजे बिस्तर पर सोते समय उन्हें सांप ने डस लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया सांप के डसने के बाद अर्चन दुबे की हालत बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने इलाज किया, पर करीब एक घंटे बाद उनकी हालत गंभीर हो गई और मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी अभयराज सिंह ने बताया कि सांप के डसने से मौत की सूचना मिली थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर मौत का कारण साफ होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User