बिठूर में गूंजे संस्कृत के श्लोक:6 जिलों के छात्रों ने दिखाई प्रतिभा; शिवम, अर्पणा, शिवांक और प्रार्थ्य रहे प्रथम

Sep 30, 2026 - 19:27
0
बिठूर में गूंजे संस्कृत के श्लोक:6 जिलों के छात्रों ने दिखाई प्रतिभा; शिवम, अर्पणा, शिवांक और प्रार्थ्य रहे प्रथम
बिठूर स्थित सिद्धिधाम आश्रम में बुधवार को मंडल स्तरीय संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हुआ। श्री महर्षि वेद व्यास अंतरराष्ट्रीय गुरुकुल विद्यापीठ और संस्कृत संस्थान (लखनऊ) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में कानपुर मंडल के 6 जिलों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में संस्कृत भाषा और भारतीय संस्कृति के प्रति रुचि बढ़ाना रहा। छात्रों ने तीन प्रमुख प्रतियोगिताओं में अपनी शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन किया: ये रहे प्रमुख विजेता: मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोज द्विवेदी और विशिष्ट अतिथि संजय यादव ने सभी विजेताओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. कृष्ण मुरारी पांडेय और दिनेश ने किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User