BJP अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिले की नई टीम घोषित:जिला उत्तर में रविंद्र संतु, करूणा सिंह और ममता कुमारी को मिली जिम्मेदारी
भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित की संस्तुति पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनूप चौधरी ने गुरूवार देर रात जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। नई टीम में सक्रिय और अनुभवी कार्यकर्ताओं को संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। घोषित कार्यकारिणी में रविंद्र कुमार संतु, मुकेश कुमार, अभय विक्रम, अनुज कुमार, शौरम गिहार (रजत) और जितेंद्र गोंड को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, करुणा सिंह दोहरे और बिरजू गिहार को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा ममता कुमारी, सुनील कुमार गिहार, गणेश गिहार, हंस राज और इंद्रजीत गिहार को जिला मंत्री नियुक्त किया गया है। अभिषेक कुमार को जिला सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया है। जिलाध्यक्ष बोले- को मजबूत करेगी नई टीम
अनिल दीक्षित ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि नई टीम संगठन को मजबूत करने के साथ केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करेगी। वहीं, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने भी सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी के गठन से अनुसूचित जनजाति मोर्चा को नई ऊर्जा मिलेगी और संगठन की गतिविधियों को गति मिलेगी
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)