युवक के अपहरण में दो आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल:बदायूं में 12 घंटे में पुलिस ने किया था बरामद
बदायूं में बिसौली कोतवाली क्षेत्र में युवक के अपहरण के मामले में पुलिस ने विवेचना पूरी कर आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। पुलिस ने सिचौली निवासी अर्जुन और कालूपुर निवासी संजीव को आरोपी बनाया है। दोनों पर लल्लाबाबू के अपहरण का आरोप है। पुलिस ने साक्ष्य संकलन और विवेचना के बाद दोनों के खिलाफ न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया है। इस मामले में लल्लाबाबू को पुलिस ने घटना के करीब 12 घंटे के भीतर गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर फिरोजपुर गांव के पास से सकुशल बरामद कर लिया था। नैनीताल स्थित नीम करौली घूमने गए अपहरण में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो भी बरामद की गई। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के निजरा गांव निवासी लल्लाबाबू 29 अगस्त को कुछ लोगों के साथ नैनीताल स्थित नीम करौली घूमने गए थे। 30 अगस्त की रात उनके भाई रामबाबू को सूचना मिली कि अर्जुन और संजीव समेत चार-पांच अन्य लोग उन्हें अपने साथ ले गए हैं। आरोप था कि आंवला-आसफपुर रोड पर लल्लाबाबू को इरटिगा से उतारकर मारपीट की गई और फिर स्कॉर्पियो में डालकर अपहरण कर लिया गया। लोकेशन के आधार पर तलाश मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने कई टीमें लगाईं। मोबाइल लोकेशन के आधार पर तलाश करते हुए पुलिस ने गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर फिरोजपुर गांव के पास से लल्लाबाबू को सकुशल बरामद कर लिया था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)