पुलिस की गाड़ी ने मासूम को टक्कर मारी:पिता ने टोका तो सिपाही ने जड़ दिए थप्पड़, बिलखता रहा मासूम

Oct 18, 2026 - 07:23
0
पुलिस की गाड़ी ने मासूम को टक्कर मारी:पिता ने टोका तो सिपाही ने जड़ दिए थप्पड़, बिलखता रहा मासूम
मुरादाबाद में खुशहालपुर इलाके शनिवार देर शाम पुलिस की दबंगई का मामला सामने आया है। देर शाम 3 साल का बच्चा अपनी ट्राई साइकिल से सड़क पार कर रहा था तभी पीछे से आ रही पुलिस की 112 नंबर की गाड़ी ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे बच्चा सड़क पर गिर गया और उसे चोट लग गई। बच्चे को गिरता देख उसका पिता सुरमेश तुरंत भागकर आया और बच्चे को उठाया। पिता ने पुलिस वालों से कहा कि गाड़ी थोड़ा देखकर चलाइए, आपकी गाड़ी की टक्कर से बच्चा गिर गया है। इतना सुनते ही पुलिस वाले आग बबूला हो गए। आरोप है कि पुलिस वालों ने बच्चे के पिता को कई थप्पड़ जड़ दिए और गाली-गलौज करने लगे। धमकी दी कि हमसे सवाल करता है, तुझे जेल में डाल देंगे। इस दौरान एक पुलिसकर्मी का नाम रविसागर बताया जा रहा है। कुछ ही देर में आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस वालों का विरोध किया। भीड़ ने कहा कि गलती आपकी है और फिर भी आप ही पीट रहे हैं और जेल में डालने की धमकी दे रहे हैं, जो सही नहीं है। मामला बढ़ता देख पुलिस वाले गाड़ी लेकर मौके से निकल गए। पीड़ित पिता सुरमेश खुशहालपुर के शाहपुर तीगरी में बाजार के पास रहते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User