बलदाऊ जन्मोत्सव पर सजी रासलीला:अनूपशहर में प्रह्लाद लीला और नृसिंह अवतार का हुआ मंचन
बुलंदशहर में अनूपशहर कस्बे के कटरा दाऊजी स्थित अग्रसेन भवन में बलदाऊ जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित रासलीला में बुधवार को भक्त प्रह्लाद लीला ने भक्तिरस से सराबोर कर दिया। हिरणाकश्यप ने अपने बेटे प्रह्लाद की भगवान विष्णु की अनन्य भक्ति से रूष्ट होकर उसे मारने के लिए अनेक प्रयास किए, लेकिन प्रभुकृपा से सभी विफल हो गए। अंत में खंभा फाड़कर प्रगट हुए भगवान नृसिंह ने हिरण्यकश्यप का वध कर उसका अंत किया। कलाकारों ने सभी प्रसंगों का सजीव मंचन कर उपस्थित लोगों का मनमोह लिया। इससे पूर्व कलाकारों ने प्रसिद्ध रास नृत्य की प्रस्तुति दी। इस मौके पर गुलावटी से आए कृष्ण कुमार कंसल और अजय कुमार कंसल ने वृंदावन से पधारी रासमंडली राम श्याम संस्थान के अध्यक्ष पं. लेखराज शर्मा सहित सभी टीम और जेपी संस्कृत विद्यालय के बटुकों का अंगवस्त्र व शाल पहनाकर सम्मान किया। रासलीला आयोजक नरेशचंद्र अग्रवाल और राजकुमार जिंदल ने आभार व्यक्त किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)