जिला प्रशासन ने जारी किया गांधी जयंती का कार्यक्रम:बलिया में बापू भवन से कलेक्ट्रेट तक निकलेगी प्रभातफेरी, विजेताओं को मिलेगा पुरस्कार
जिला प्रशासन ने 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों का विस्तृत कार्यक्रम जारी किया है। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि गांधी जयंती से एक दिन पहले शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई कराई जाएगी और उन्हें फूलों से सजाया जाएगा। संबंधित अधिकारी अपनी निगरानी में यह काम पूरा कराएंगे। गांधी जयंती के दिन सुबह 6:30 बजे बापू भवन से कलेक्ट्रेट तक प्रभातफेरी निकाली जाएगी। इसके बाद सुबह 8 बजे 5 किलोमीटर की पदयात्रा होगी। सुबह 8:30 बजे विद्यालयों में खेलकूद और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। सुबह 9 बजे झंडारोहण होगा। वृक्षारोपण के साथ पदयात्रा विजेताओं को मिलेगा पुरस्कार सुबह 10 बजे 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत वृक्षारोपण किया जाएगा। इसके बाद सुबह 10:30 बजे पदयात्रा के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। सुबह 11 बजे शहीद पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। यहां रामधुन के साथ स्वतंत्रता सेनानी आश्रितों का सम्मान भी होगा। इसी दौरान जिला अस्पताल और वृद्धाश्रम में मरीजों को फल और दूध वितरित किया जाएगा। सफाई अभियान से चरखा कातने और विचार गोष्ठी तक आयोजन सुबह 11:15 बजे बनकटा मोहल्ले और आंबेडकर नगर में सफाई अभियान चलाया जाएगा। 11:30 बजे गांधी आश्रम के सामने चरखा काता जाएगा। इसी समय संत रविदास मंदिर में रामधुन और विचार गोष्ठी का आयोजन होगा। दोपहर 12 से 1 बजे तक राजकीय बालिका निकेतन निधरिया में भोजन कराया जाएगा। डीएम ने की सहभागिता की अपील दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक गांधी विचार सभा और गांधी जी के विचारों की वर्तमान समय में प्रासंगिकता पर गोष्ठी आयोजित की जाएगी। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने अधिकारियों और आमजन से गांधी जी के आदर्शों को समर्पित कार्यक्रमों को महत्व देने और आयोजन में सहभागिता करने की अपील की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)