बलिया में बीजेपी नेता सुरेन्द्र सिंह ने निकाली पदयात्रा:बोले- मोदी-योगी विकास का इतिहास लिख रहे, देश को विश्वगुरु बनाएंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'जन सेवा, देश सेवा 25 साल संकल्प अभियान' के तहत बलिया शहर में मंगलवार को पदयात्रा निकाली गई। बीजेपी नेता शुभ नारायण उर्फ सुरेंद्र सिंह ने इसका नेतृत्व किया, जिसमें हजारों महिला-पुरुष शामिल हुए। यह पदयात्रा बापू भवन टाउन हॉल से शुरू होकर रेलवे स्टेशन, माल गोदाम, हनुमान गढ़ी मंदिर, विजय सिनेमा रोड और चौक से होते हुए वापस टाउन हॉल पहुंची। काशीम बाजार के पास लोगों ने पदयात्रियों पर फूल बरसाए। देखें, 3 तस्वीरें… सुरेंद्र सिंह ने कहा कि उन्होंने सदर विधानसभा क्षेत्र में 36 साल तक बीजेपी में सेवा की है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार में जितना विकास हुआ है, उतना पहले किसी सरकार में नहीं हुआ। उन्होंने इसे 2027 का शंखनाद बताया। सुरेंद्र सिंह के मुताबिक, मोदी और योगी का काम हर घर में गूंज रहा है। उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व से 2027 में मौका देने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि मोदी और योगी विकास का ऐसा इतिहास लिख रहे हैं, जो देश को विश्वगुरु बनाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)