बरेली में बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री:नवाबगंज विधायक ने जाना हाल-चाल, अधिकारियों को मदद पहुंचाने के निर्देश

Sep 29, 2026 - 19:03
0
बरेली में बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री:नवाबगंज विधायक ने जाना हाल-चाल, अधिकारियों को मदद पहुंचाने के निर्देश
नवाबगंज विधायक डॉ. एमपी आर्य ने विकासखंड भदपुरा के बाढ़ प्रभावित ग्राम जरपा मोहनपुर का दौरा कर पीड़ितों का हाल जाना। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और जरूरतमंद परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। साथ ही, विधायक ने नदी कटान से हुए नुकसान का स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति का जायजा भी लिया। विधायक ने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने तथा हर प्रभावित परिवार तक समय से मदद पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि इस कठिन परिस्थिति में वे उनके साथ मजबूती से खड़े हैं। प्रशासन के साथ मिलकर यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि बाढ़ और कटान से प्रभावित किसी भी व्यक्ति को कोई परेशानी न हो। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सचिन यादव, तहसीलदार सत्येंद्र कटियार, भदपुरा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रवि गंगवार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य लेखराज गंगवार, जिला पंचायत सदस्य शशी कपूर, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजीव गंगवार, मंडल महामंत्री पिताम्बर गंगवार और ग्राम प्रधान राजेंद्र वर्मा सहित कई भाजपा पदाधिकारी, अधिकारी व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User