बलिया में जाति-प्रमाण पत्र के लिए 50 हजार मांगे:लेखपाल संदीप सिंह निलंबित, ऑडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर जांच शुरू

Oct 05, 2026 - 21:47
0
बलिया में जाति-प्रमाण पत्र के लिए 50 हजार मांगे:लेखपाल संदीप सिंह निलंबित, ऑडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर जांच शुरू
बलिया में जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 50 हजार रुपए मांगने के आरोप में लेखपाल संदीप सिंह को निलंबित कर दिया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू की गई है। मामला सुल्तानपुर गांव निवासी सुरेंद्र प्रसाद तुरैहा की शिकायत से जुड़ा है। सुरेंद्र प्रसाद ने आरोप लगाया था कि लेखपाल और राजस्व कर्मचारियों की ओर से हर आवेदन पर 50 हजार रुपए की मांग की गई। शिकायतकर्ता ने मोबाइल पर हुई बातचीत की दो ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सबूत के तौर पर दी। तहसीलदार सदर, बलिया की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों ऑडियो रिकॉर्डिंग की शुरुआती जांच की गई। बातचीत करने वाले व्यक्ति की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी। हालांकि, शिकायतकर्ता ने आवाज को लेखपाल संदीप सिंह की बताया है। रिकॉर्डिंग में कथित तौर पर हर आवेदन के लिए 50 हजार रुपए मांगने की बातचीत है। निलंबन के बाद भूलेख कार्यालय से अटैच मामले को भ्रष्टाचार से जुड़ा गंभीर आरोप मानते हुए जिलाधिकारी के आदेश पर लेखपाल संदीप सिंह को निलंबित कर दिया गया। निलंबन के बाद उन्हें बलिया तहसील के भूलेख कार्यालय से अटैच किया गया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User