सीएम योगी इटौंजा में बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे:300 परिवारों को राहत सामग्री बांटी; पशुओं के लिए चारा और बच्चों के लिए दूध मिलेगा

Oct 05, 2026 - 21:47
0
सीएम योगी इटौंजा में बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे:300 परिवारों को राहत सामग्री बांटी; पशुओं के लिए चारा और बच्चों के लिए दूध मिलेगा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को इटौंजा के बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर करीब 300 परिवारों को राहत सामग्री भी बांटी। अधिकारियों को हरसंभव मदद के निर्देश दिए। प्रभावित परिवारों को सूखा राशन दिया जा रहा है। इसमें 10 किलो चावल, आटा, आलू, 2 किलो अरहर दाल, 1 लीटर सरसों का तेल, नमक, मिर्च-मसाले, बाल्टी, बरसाती, मोमबत्ती, माचिस शामिल हैं। गर्म भोजन की व्यवस्था के निर्देश भी दिए गए। सीएम योगी ने छोटे बच्चों के लिए दूध और पालतू पशुओं (गाय, बकरी, घोड़े, कुत्ते) के लिए हरे चारे की व्यवस्था करने को कहा। सूखा भूसा और हरा चारा भी मिलेगा। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मेडिकल और पशु चिकित्सा शिविर लगाने के निर्देश दिए गए। सर्पदंश के खतरे को देखते हुए हर स्वास्थ्य केंद्र पर एंटी-स्नेक वेनम रखने को कहा गया है। घर टूटा तो मिलेगा मुआवजा सीएम योगी ने कहा कि बाढ़ और आपदा से होने वाले नुकसान का नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। घर क्षतिग्रस्त होने, जनहानि, पशुहानि या किसानों की फसल बर्बाद होने पर प्रशासन नुकसान का आकलन कर राहत उपलब्ध कराएगा। फैजुल्लागंज से नैमिष क्षेत्र तक तटबंध की तैयारी मुख्यमंत्री ने बताया कि सुबह रक्षामंत्री का फोन आया था। फैजुल्लागंज से नैमिष क्षेत्र तक तटबंध तैयार कराने की दिशा में काम किया जा रहा है। तटबंध पर आवागमन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी। इसका उद्देश्य भविष्य में बाढ़ के खतरे को कम करना और प्रभावित इलाकों को बेहतर सुरक्षा देना है। सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे लोगों के लिए गर्म भोजन मुख्यमंत्री ने कहा कि जो ग्रामीण गांवों से निकलकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे हैं, उनके लिए गर्म भोजन, महिलाओं और बच्चों के लिए जरूरी सुविधाएं और पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था की जा रही है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस पेट्रोलिंग भी बढ़ाई जाएगी, ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार आपदा की इस घड़ी में बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है। सरकार और प्रशासन का उद्देश्य है कि राहत और बचाव कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जाए और ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया जाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User