बलिया में कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका:बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग पर प्रदर्शन, पुलिस से हुई छीना-झपटी

Sep 28, 2026 - 16:52
0
बलिया में कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका:बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग पर प्रदर्शन, पुलिस से हुई छीना-झपटी
बलिया में सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उमाशंकर पाठक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पुतला दहन के दौरान पुलिस से छीना-झपटी और धक्का-मुक्की भी हुई, लेकिन कार्यकर्ता पुतला दहन करने में कामयाब रहे। पूर्व विधायक सुधीर राय ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के इशारों पर काम कर रहे हैं। उन्होंने लोकतंत्र के लिए चुनाव आयोग का निष्पक्ष होना जरूरी बताया। उमाशंकर पाठक ने कहा कि भाजपा सरकार में चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं। एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के नाम पर विपक्षी दलों से जुड़े मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जा रहे हैं। कांग्रेस लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी। प्रदर्शन में इन लोगों की रही मौजूदगी प्रदर्शन में सच्चिदानंद तिवारी, रामप्रीत यादव, विजय ओझा, सत्य प्रकाश उपाध्याय, जैनेन्द्र पाण्डेय मिंटू, परशुराम जी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुपमा सिंह, उषा सिंह, अवनीश चन्द्र पाण्डेय, आरिफ खान, सागर सिंह राहुल, अखिलेश कन्नौजिया, अरुण भारती, यश मिश्रा बंटी, कोकील राम, रवि प्रकाश उपाध्याय, रुपेश चौबे, राजेन्द्र प्रसाद जाटव, खजांची राय, पारसनाथ वर्मा, विद्यापति तिवारी, राजीव पाण्डेय, विनोद सिंह, विजेन्द्र पाण्डेय मुखिया, सिद्धनाथ तिवारी, दीपक तिवारी, गिरीश कांत मिश्र, अबुल फैज, संग्राम तिवारी, अमित उपाध्याय, अनिल पाण्डेय, राजेश राय, अशोक सिंह, नरेन्द्र पाण्डेय, अमरनाथ, वंश बहादुर, अंजनी राम, राजनारायण उपाध्याय, फुलबदन तिवारी, रजनीश पुरी, राजेश सिंह, समीम अंसारी, मुख्तार अंसारी, सतेन्द्र यादव, सुजीत पाठक, लखपतिया देवी, आशा देवी, सुनीता आदर्श, इसलाह अंसारी, रीतेश चौहान, कृष्णा देवी, फैजान अहमद खां, प्रेम सिंह, लल्लन राम, अभय रावत, शाहिद अली खान, एम.डी. अकबर, रीना देवी, विश्राम दुबे, प्रेमचंद यादव, बंटी यादव, अभिजीत सिंह, दीपक गुप्ता, प्रेम शंकर तिवारी, महान उपाध्याय, राशिद कमाल, कन्हैया प्रजापति, गणेश प्रसाद मौर्य, लड्डू त्यागी, असलम भाई, मुख्तार, मेराज, वीरा खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User