कुशीनगर में सेवा संकल्प अभियान:स्वास्थ्य शिविर में 82 श्रमिकों की जांच कर दवाएं दी; श्रम विभाग में रजिस्ट्रेशन किया
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत श्रम विभाग की ओर से चिकित्सा विभाग के सहयोग से सोमवार को कुशीनगर में श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं पंजीयन शिविर लगाया। निर्माणाधीन नगरपालिका कार्यालय, वार्ड 17 में कार्यरत 82 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य विभाग की चिकित्सकीय टीम ने श्रमिकों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। श्रमिकों को उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी प्रदान की गई। शिविर के दौरान निर्माण श्रमिकों का पंजीयन भी किया गया, ताकि उन्हें श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाया जा सके। श्रम विभाग की ओर से श्रम प्रवर्तन अधिकारी अलंकृता उपाध्याय एवं शशि शेखर मिश्रा मौजूद रहे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ. संजय सिंह ने श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर में उमेश, ब्रजभूषण, मंतोष, निखिल, राजू, किशन, उमा, बलिराम, राजेन्द्र, संगीता, सुजीत सहित अन्य श्रमिक उपस्थित रहे। अधिकारियों ने श्रमिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा विभागीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए पंजीयन कराने के लिए प्रेरित किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)