बलरामपुर में बारिश-आंधी को लेकर अलर्ट:DM विपिन कुमार जैन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील

Sep 25, 2026 - 15:52
0
बलरामपुर में बारिश-आंधी को लेकर अलर्ट:DM विपिन कुमार जैन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील
बलरामपुर में लगातार बारिश और खराब मौसम के बीच जिला प्रशासन ने लोगों की सुरक्षा के लिए तैयारी कर ली है। मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिनों तक बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका जताई है। इसके बाद डीएम विपिन कुमार जैन ने नागरिकों से खास सावधानी बरतने की अपील की है। प्रशासन ने साफ किया है कि जिले में अभी बाढ़ जैसी कोई स्थिति नहीं है, लेकिन पानी भरने और खराब मौसम को देखते हुए सतर्क रहना बहुत जरूरी है। डीएम ने कहा कि खराब मौसम में बेवजह घर से बाहर न निकलें और पक्के मकान में सुरक्षित रहें। सूखा राशन पहले से तैयार रखने को कहा खिड़की-दरवाजे बंद रखें। टीवी, फ्रिज और कंप्यूटर जैसे बिजली के उपकरणों के प्लग निकाल दें। बिजली सप्लाई बंद होने पर मेन स्विच भी बंद रखने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने लोगों से टॉर्च, मोबाइल, पावर बैंक, जरूरी दवाएं, पीने का पानी और सूखा राशन पहले से तैयार रखने को कहा है। बारिश के दौरान नदी-नालों और पानी भरे इलाकों से दूर रहने की हिदायत दी गई है। आंधी आने पर पेड़, बिजली के खंभे और विज्ञापन होर्डिंग के नीचे खड़े होने से बचें। बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए खुले स्थानों और खेतों में जाने से मना किया गया है। गीले हाथों से बिजली के स्विच न छूने और बारिश में छत पर जाने से भी बचने की सलाह दी गई है। जिला प्रशासन 24 घंटे स्थिति पर नजर वाहन चालकों को भी सावधानी बरतने का संदेश दिया गया है। खराब मौसम में गाड़ी की रफ्तार धीमी रखने, हेडलाइट जलाकर चलाने और बेवजह यात्रा से बचने को कहा गया है। सड़क पर पेड़ या बिजली के तार गिरने की सूचना तुरंत प्रशासन को देने की अपील की गई है। डीएम ने बताया कि जिला प्रशासन 24 घंटे स्थिति पर नजर रख रहा है। सरकारी जानकारी पर भरोसा अधिकारियों को अपने-अपने इलाकों में तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। आपात स्थिति में जिला आपदा कंट्रोल रूम 05263-1077 या 9170277336, एंबुलेंस 108 और पुलिस 112 पर संपर्क किया जा सकता है। प्रशासन का साफ संदेश है कि अफवाहों से दूर रहें, सरकारी जानकारी पर भरोसा करें और सावधानी को ही सुरक्षा की पहली ढाल बनाएं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User