बलरामपुर में भारी बारिश का रेड अलर्ट:डीएम के निर्देश पर कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल आज बंद
बलरामपुर में भारी बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए जिले के सभी स्कूल आज बंद रहेंगे। डीएम डॉ. विपिन कुमार जैन के निर्देश पर छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए यह फैसला लिया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) विकास चंद्र श्रीवास्तव ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। इसके तहत नर्सरी से कक्षा 12 तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल (सीबीएसई, आईसीएसई सहित) 26 सितंबर को बंद रहेंगे। प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों को घर से बाहर न निकलने दें। जलभराव वाले इलाकों, नदी-नालों और खतरनाक जगहों से बच्चों को दूर रखें। मौसम विभाग और जिला प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। बीएसए ने सभी स्कूलों के प्रिंसिपल और मैनेजरों को आदेश का सख्ती से पालन करने को कहा है। अधिकारियों को भी इस आदेश को लागू कराने के निर्देश दिए गए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)