पीलीभीत में भारी बारिश का अलर्ट, डीएम ने स्कूल बंद:मौसम विभाग की चेतावनी के बाद कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल शनिवार को बंद
पीलीभीत जिले में मौसम अचानक बदल गया है। शुक्रवार दोपहर से तेज बारिश शुरू हुई, जिसके बाद जिला प्रशासन अलर्ट हो गया। मौसम विभाग ने शनिवार को भी जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए, जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश पर कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों को शनिवार को बंद रखने का आदेश दिया गया है। इसमें सरकारी, प्राइवेट और सभी बोर्ड के स्कूल शामिल हैं। शुक्रवार दोपहर तक मौसम सामान्य था, लेकिन फिर काले बादल छा गए और तेज बारिश हुई। देर शाम तक रुक-रुक कर बारिश जारी रही, जिससे आम जनजीवन पर असर पड़ा। निचले इलाकों में पानी भर गया और तापमान भी गिर गया। मौसम विभाग की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए, डीएम आलोक कुमार ने बच्चों को जलभराव और आने-जाने की परेशानी से बचाने के लिए छुट्टी का फैसला लिया। प्रशासन ने कहा है कि आदेश का पालन न करने वाले स्कूलों पर कार्रवाई होगी। लोगों से भी बिना वजह घरों से बाहर न निकलने की अपील की गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)