पति की हत्या में पत्नी और दो प्रेमियों को उम्रकैद:शाहजहांपुर में अपर जिला जज ने सुनाई सजा, अवैध संबंध के विरोध पर हुई थी हत्या
शाहजहांपुर में शुक्रवार को पति की हत्या के मामले में पत्नी गुड्डी देवी और उसके दो प्रेमियों अरुण व धीरज को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। अपर जिला जज अतीकउद्दीन ने यह फैसला सुनाया। सिंधौली के सुहेली गांव निवासी बबलू उर्फ रामसरन का शव 1 मई 2021 को खेत में मिला था। उनके भाई रामकिशन ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मौके पर टूटी चूड़ी और खून से सना डंडा मिला। जांच में बबलू के अवैध संबंधों का विरोध करने पर गुड्डी ने पति को हटाने की साजिश रची थी। गुड्डी के गांव के अरुण और लखीमपुर के धीरज से संबंध थे। 30 अप्रैल को गुड्डी बबलू को खेत पर ले गई, जहां अरुण और धीरज ने डंडे से हमला कर गला दबाकर हत्या कर दी। सरकारी वकील शशिमोहन सिंह ने बताया कि सबूतों के आधार पर तीनों को दोषी ठहराया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)