बलरामपुर में जनपदीय योगासन प्रतियोगिता आयोजित:विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन, विजेता खिलाड़ी श्रावस्ती में दिखाएंगे दम

Sep 25, 2026 - 21:03
0
बलरामपुर में जनपदीय योगासन प्रतियोगिता आयोजित:विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन, विजेता खिलाड़ी श्रावस्ती में दिखाएंगे दम
बलरामपुर के मोहनलाल रामलाल इंटर कॉलेज शिवपुरा में गुरुवार को जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद के निर्देशन में जनपदीय योगासन प्रतियोगिता आयोजित हुई। शुभारंभ प्रधानाचार्य अम्बरीष पाण्डेय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर योगासन का प्रदर्शन किया। सब जूनियर बालक वर्ग में आनंद त्रिगुणायत प्रथम, मोहित कसौधन द्वितीय और विराट मिश्रा तृतीय रहे। बालिका वर्ग में नैंसी प्रथम, वैष्णवी द्वितीय और मानसी तृतीय रहीं। जूनियर बालक वर्ग में विवेकानंद प्रथम, अतुल कश्यप द्वितीय और आशुतोष तृतीय रहे। बालिका वर्ग में शिवानी प्रथम, तृप्ति द्वितीय और सरोजा तृतीय रहीं। सीनियर बालक वर्ग में कृष्ण कुमार प्रथम, हिमांशु यादव द्वितीय और शिवा कसौधन तृतीय रहे। बालिका वर्ग में आफरीन प्रथम, सोनल द्वितीय और राधा तृतीय रहीं। विजेता खिलाड़ी तीन अक्तूबर को श्रावस्ती में होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User