डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन चुनाव में वैभवकांत मिश्र अध्यक्ष बने:ऋषिराज मिश्रा मंत्री निर्वाचित; 1330 अधिवक्ताओं ने किया मतदान

Sep 25, 2026 - 21:03
0
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन चुनाव में वैभवकांत मिश्र अध्यक्ष बने:ऋषिराज मिश्रा मंत्री निर्वाचित; 1330 अधिवक्ताओं ने किया मतदान
देवरिया में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का चुनाव शुक्रवार को दीवानी कचहरी स्थित अधिवक्ता भवन में हुआ। इसमें वैभवकांत मिश्र अध्यक्ष चुने गए। कुल 1665 मतदाताओं में से 1330 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। मतदान के बाद दोपहर तीन बजे से वोटों की गिनती शुरू हुई, जो शाम करीब 7:30 बजे तक चली। इसके बाद चुनाव परिणाम घोषित किए गए। अध्यक्ष पद पर वैभवकांत मिश्र ने 638 वोट पाकर जीत हासिल की। उन्होंने अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी अशोक कुमार दीक्षित को 380 वोटों से हराया। अशोक कुमार दीक्षित को 258 वोट मिले। विपिन कुमार पाठक को 230, अजय कुमार मल्ल को 106, राधाकृष्ण शुक्ल को 40, प्रेम नारायण मणि त्रिपाठी को 24, विजय शंकर चौरसिया को नौ और संत कुमार सिंह को तीन वोट मिले। मंत्री पद पर ऋषिराज मिश्रा विजयी मंत्री पद पर ऋषिराज मिश्रा 689 वोट पाकर निर्वाचित हुए। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नागेंद्र यादव थापा को 364 वोटों से हराया। नागेंद्र यादव थापा को 325 वोट मिले। मनोज कुमार विश्वकर्मा को 48, राकेश कुमार तिवारी को 134, वरुण कुमार सिंह बघेल को पांच, संदीप सिंह पाल को 72 और सुरेंद्र कुमार मिश्र को 32 वोट मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सच्चिदानंद यादव जीते वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सच्चिदानंद यादव ने 472 वोट पाकर जीत दर्ज की। राजेश तिवारी को 400 वोट मिले और वह दूसरे स्थान पर रहे। रूपेश तिवारी को 303 और सुधीर तिवारी को 102 वोट प्राप्त हुए। संयुक्त सचिव पद पर कृष्णा सिंह निर्वाचित संयुक्त सचिव पद पर कृष्णा सिंह को 675 वोट मिले। विजय मणि को 538 और प्रियेश को 417 वोट प्राप्त हुए। परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने बधाई दी। कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं के बीच चुनाव परिणाम को लेकर देर शाम तक चर्चा होती रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User