गांधी जयंती पर जिला सर्वोदय मंडल ने की स्मृति सभा:कृष्ण कुमार खन्ना की ईमानदारी और विचारों को आगे बढ़ाने पर जोर

Oct 02, 2026 - 19:25
0
गांधी जयंती पर जिला सर्वोदय मंडल ने की स्मृति सभा:कृष्ण कुमार खन्ना की ईमानदारी और विचारों को आगे बढ़ाने पर जोर
जिला सर्वोदय मंडल मेरठ की ओर से गांधी जयंती पर शुक्रवार को स्वतंत्रता सेनानी और लोकतंत्र सेनानी स्वर्गीय कृष्ण कुमार खन्ना की स्मृति में स्मृति सभा आयोजित की गई। इसमें कृष्ण कुमार खन्ना के परिजन, सामाजिक कार्यकर्ता, पूर्व जनप्रतिनिधि और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने उनके जीवन, ईमानदारी और सामाजिक सरोकारों को याद करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने की बात कही। पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर ने कहा कि कृष्ण कुमार खन्ना से असली प्रेरणा उनकी ईमानदारी से ली जा सकती है। उनके साथी वेद प्रकाश बटुक ने कहा कि खन्ना जी दिखावे से बहुत दूर रहते थे। उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि उनके बताए रास्ते पर चला जाए। पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा ने उन्हें समाज के लिए एक आदर्श बताया। डॉ. कुलदीप उज्ज्वल ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। पूर्व जिला जज प्रमोद जी ने कहा कि कृष्ण कुमार खन्ना न्यायपालिका में भ्रष्टाचार के खिलाफ बेबाकी से आवाज उठाते थे। उनके बाद वह आवाज कमजोर पड़ गई। जरूरत है कि उस आवाज को फिर से जिंदा रखा जाए। सामाजिक कार्यकर्ता भारत गांधी ने मेरठ में उनकी स्मृति को बनाए रखने के लिए उनके नाम से ट्रस्ट बनाने का सुझाव दिया। जेल चुंगी चौराहे का नाम खन्ना के नाम पर रखने का प्रस्ताव सभा में सर्वसम्मति से जेल चुंगी चौराहे का नाम स्वतंत्रता सेनानी और लोकतंत्र सेनानी कृष्ण कुमार खन्ना के नाम पर रखने पर जोर दिया गया। साथ ही प्रस्ताव पारित किया गया कि आगामी वर्षों में हर साल 2 अक्टूबर को किसी ईमानदार व्यक्तित्व को कृष्ण कुमार खन्ना के नाम से पुरस्कार दिया जाए। कार्यक्रम में दीपक पवार, आदर्श तोमर, शुभम उपाध्याय, शक्ति राज सिंह, बदर, मेराजुद्दीन चौधरी, यशपाल सिंह, ईश्वर चंद्र गंभीर, डॉ. प्रभात राय, कैप्टन अजय कुमार, मेजर हिमांशु, महिपाल सिंह टॉम, एडवोकेट सुरेंद्र नागर, राजीव बालियान समेत अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. स्नेहवीर पुंडीर और दीपक शरण मोरल ने संयुक्त रूप से किया। आयोजन जिला सर्वोदय मंडल मेरठ की ओर से किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User