बंद भट्ठे पर अवैध शस्त्र फैक्ट्री का खुलासा:इंस्टाग्राम पर लेते थे ऑर्डर, एटा-कासगंज-बदायूं तक फैला नेटवर्क
बरेली के आंवला में एक बंद ईंट-भट्ठे पर अवैध हथियार फैक्टरी का खुलासा हुआ है। पुलिस को तमंचों की खरीद-फरोख्त के नेटवर्क की जानकारी मिली। आरोपी इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया से खरीदारों से जुड़ते थे, नेटवर्क एटा, कासगंज और बदायूं तक फैला है। 29-30 सितंबर की रात आंवला पुलिस ने ग्राम मनौना के पास छापा मारकर योगेंद्र प्रताप सिंह, रजत प्रताप सिंह उर्फ शंकर, रामगोपाल और अवधेश को गिरफ्तार किया। मौके से 12 तमंचे (315 बोर), एक देशी रायफल, एक पौनिया, एक कारतूस, सात लोहे की नाल, हथियार बनाने के उपकरण, ब्रेजा कार व चार मोबाइल फोन जब्त हुए। एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने बताया, आरोपी दो साल से सीजनल तरीके से हथियार बना रहे थे। रामगोपाल व अवधेश इन्हें बनाते, योगेंद्र व रजत आगे बेचते थे। पुलिस सोशल मीडिया हैंडल की जांच कर रही है। इन हथियारों का इस्तेमाल अपराध में तो नहीं हुआ, इसकी जांच जारी है। चुनाव से जुड़े नेटवर्क पर अभी कोई तथ्य नहीं मिला।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)