तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मारी, मौत:औरैया रोड पर छत्रसाल इंटर कॉलेज के पास हुआ हादसा, पेट्रोल टैंक के सामने हुआ हादसा

Sep 30, 2026 - 18:03
0
तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मारी, मौत:औरैया रोड पर छत्रसाल इंटर कॉलेज के पास हुआ हादसा, पेट्रोल टैंक के सामने हुआ हादसा
जालौन कोतवाली नगर क्षेत्र में औरैया रोड स्थित छत्रसाल इंटर कॉलेज के पास पेट्रोल टैंक के सामने बुधवार शाम करीब 4 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 55 वर्षीय ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, सुढार निवासी रामकेश उर्फ पिल्लू किसी काम से बुधवार को जालौन आए थे। बताया जा रहा है कि काम निपटाने के बाद वह बाइक से अपने गांव वापस जा रहे थे। जैसे ही वह औरैया रोड स्थित छत्रसाल इंटर कॉलेज के पास पेट्रोल टैंक के सामने पहुंचे, तभी करीब 4 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रामकेश बाइक से सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दुर्घटना की जानकारी जुटाते हुए जांच शुरू कर दी। बताया गया कि हादसे में शामिल ट्रक का नंबर UP23T-6613 है। पुलिस ने दुर्घटना के संबंध में आवश्यक जानकारी जुटाई और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल रहा। हादसे के बाद कुछ समय के लिए घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User