महिला की मौत के बाद निजी अस्पताल सील:हाथरस में प्रसव के बाद परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया था
हाथरस में सासनी कस्बे के एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने दामिनी अस्पताल को सील कर दिया है। परिजनों ने अस्पताल संचालक और आशा कार्यकर्ता पर लापरवाही का आरोप लगाया है। रविवार दोपहर करीब एक बजे परिवार के लोग कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे। अधिकारियों ने उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। सासनी कोतवाली क्षेत्र के वीर नगर गांव निवासी प्रीति (27) पत्नी अजीत को शनिवार सुबह प्रसव पीड़ा हुई थी। परिजनों के मुताबिक, आशा कार्यकर्ता कृष्णा उसे सासनी के दामिनी अस्पताल लेकर गईं। शनिवार सुबह करीब 11 बजे ऑपरेशन से प्रीति ने बेटे को जन्म दिया। उसकी पहले से तीन बेटियां थीं।
प्रसव के कुछ समय बाद प्रीति की तबीयत बिगड़ने लगी। अस्पताल से उसे अलीगढ़ रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। इस दौरान पुलिस से भी उनकी झड़प हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम में अत्यधिक खून बहने की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह अत्यधिक खून बहने से हुआ हेमरेजिक शॉक बताई गई है। घटना के बाद से अस्पताल संचालक फरार बताया जा रहा है। रविवार को परिजनों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर मामले में कार्रवाई की मांग की। स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए अस्पताल को सील कर दिया है। सासनी सीएचसी प्रभारी डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)