बंदी की मौत की जांच जिला अस्पताल तक पहुंची:संतकबीर नगर में सांस फूलने और सीने में दर्द की शिकायत के बाद जेल से किया था रेफर

Oct 02, 2026 - 09:35
0
बंदी की मौत की जांच जिला अस्पताल तक पहुंची:संतकबीर नगर में सांस फूलने और सीने में दर्द की शिकायत के बाद जेल से किया था रेफर
संतकबीर नगर जिले में कैदी टुनटुन की मौत की जांच अब जिला अस्पताल तक पहुंच गई है। डॉक्टरों की रिपोर्ट में विरोधाभास सामने आने के बाद डीएम अनुज मलिक ने मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की है। टीम अब जेल अस्पताल से लेकर जिला अस्पताल तक कैदी के इलाज से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर रही है। जेल अधीक्षक कुलदीप सिंह के अनुसार, टुनटुन को 21 सितंबर को मोटर चोरी और एनडीपीएस एक्ट के मामले में जेल भेजा गया था। 27 और 28 सितंबर को उसने सांस फूलने और सीने में दर्द की शिकायत की थी। जेल अस्पताल में उसे दवा दी गई। हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल रेफर 28 सितंबर की देर शाम टुनटुन की हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। एसआईटी अब यह जांच कर रही है कि जेल अस्पताल में किन डॉक्टरों ने उसका चेकअप किया था और उसे जिला अस्पताल भेजने का आधार क्या था। CCTV और इलाज के रिकॉर्ड खंगाले एसआईटी ने जिला अस्पताल पहुंचकर स्टाफ और नर्सों से पूछताछ की। टीम ने अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज और इलाज से जुड़े रिकॉर्ड भी देखे हैं। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि टुनटुन का जिला अस्पताल में किस तरह इलाज हुआ और पुलिस को मेमो कब भेजा गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User