बांदा में चचेरी बहन के साथ गई किशोरी लापता:परिजनों ने चार पहिया वाहन सवार पर लगाया ले जाने का आरोप
बांदा के बबेरू थाना क्षेत्र के मझींवा गांव में 18 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि युवती 1 अक्टूबर की शाम करीब साढ़े 6 बजे अपनी चचेरी बहन के साथ गांव के बाहर शौच के लिए गई थी। इसी दौरान वहां पहले से खड़े चार पहिया वाहन में सवार एक अज्ञात व्यक्ति युवती को अपने साथ लेकर चला गया। मझींवा निवासी महिला ने बबेरू थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी 18 वर्षीय बेटी और भतीजी शाम को गांव के बाहर गई थीं। आरोप है कि वहां एक चार पहिया वाहन खड़ा था। वाहन में सवार अज्ञात व्यक्ति युवती को अपने साथ लेकर चला गया। परिजन वाहन का नंबर नहीं देख सके। आसपास तलाश के बाद थाने पहुंचे घटना के बाद परिवार के लोगों ने आसपास के इलाकों में युवती की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद परिजन बबेरू थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर युवती की तलाश कराने की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच पुलिस ने तहरीर के आधार पर देर रात 11:57 बजे मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस युवती की तलाश के साथ घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। चार पहिया वाहन और उसमें सवार व्यक्ति की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)