बोलेरो ने तीन बाइकों को टक्कर मारी, गार्ड की मौत:रायबरेली में पांच घायल; तीन की गंभीर, ड्यूटी पर जा रहा था गार्ड
रायबरेली के जगतपुर थाना क्षेत्र में नवाबगंज के पास बृहस्पतिवार देर रात तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो ने तीन बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जगतपुर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने 60 वर्षीय सुरेश सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, तीन घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ड्यूटी पर जा रहे सिक्योरिटी गार्ड की मौत हादसे में पूरे विजयी मजरे पूरबगांव निवासी सुरेश सिंह (60), पूरे गिरधारी मजरे हेवतहा नेवढ़िया निवासी विपिन (20), अभिषेक (15), शिवाशी (17), आरती (25) और सात साल का एक बच्चा घायल हो गया। सुरेश सिंह आर्यन सीआरएनसी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड थे। बताया जा रहा है कि वह ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान रॉन्ग साइड से आ रही उनकी बाइक को तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। दो अन्य बाइकों को भी मारी टक्कर प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुरेश की बाइक को टक्कर मारने के बाद बोलेरो ने दो अन्य बाइकों को भी अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों बाइकों पर सवार लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। एक की मौत, तीन घायलों को जिला अस्पताल भेजा सीएचसी अधीक्षक डॉ. एलपी सोनकर ने बताया कि हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हुई है, जबकि पांच घायलों का उपचार किया गया। थाना प्रभारी वागीश कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)