बलिया में ददरी मेला के पांच कामों की नीलामी आज:झूला-प्रदर्शनी, पार्किंग समेत पांच मदों के टेंडर खुलेंगे, यूट्यूब पर होगा लाइव प्रसारण
बलिया में ददरी मेला-2026 के पांच कामों के लिए भूमि आवंटन की नीलामी 13 नवंबर को होगी। जिला प्रशासन इस प्रक्रिया का यूट्यूब पर लाइव प्रसारण कराएगा। सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा ने बताया कि सभी निविदाएं सुबह 11 बजे गंगा बहुउद्देशीय सभागार में खोली जाएंगी। नीलामी में झूला एवं प्रदर्शनी, पार्किंग, लकड़ी बाजार, वेंडर जोन और गदहा बाजार के लिए आमंत्रित निविदाएं शामिल हैं। इन पांचों कामों के लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। जिला स्तरीय समिति के सामने होगी नीलामी नीलामी जिलाधिकारी की ओर से गठित जिला स्तरीय नीलामी एवं टेंडर समिति के सामने होगी। इस दौरान समिति के सदस्यों के साथ मीडिया प्रतिनिधि और दर्शक भी मौजूद रहेंगे। पारदर्शिता के लिए ऑनलाइन प्रसारण सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर नीलामी की प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से कराई जाएगी। लाइव प्रसारण के लिए संबंधित अधिकारियों को समय से तकनीकी इंतजाम पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आम लोग भी ऑनलाइन पूरी प्रक्रिया देख सकें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)