यूपी की बड़ी खबरें:मथुरा में लूट के 2 आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली; दूसरा घेराबंदी कर पकड़ा
मथुरा में श्रद्धालु महिलाओं के पर्स लूटने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। घटना जैत थाना क्षेत्र की है। गोवर्धन-राधाकुंड मार्ग पर पुलिस ने दोनों को घेरा तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। घायल आरोपी को संयुक्त चिकित्सालय वृंदावन में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 11,500 रुपए नकद, दो मोबाइल, दो एटीएम कार्ड, दो आधार कार्ड, तमंचा, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की है। दोनों ने दो दिन पहले असम और मुंबई से आई श्रद्धालु महिलाओं को निशाना बनाया था। टेंपो और ई-रिक्शा में सफर कर रही महिलाओं के पर्स छीनकर वे फरार हो गए थे। तभी से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। पढ़िए पूरी खबर… बरेली-मुरादाबाद के DIG बदले, अजय साहनी को मुरादाबाद रेंज, मुनिराज जी को बरेली की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में दो अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। बरेली और मुरादाबाद रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षकों (DIG) का तबादला किया गया है। अजय कुमार साहनी को बरेली रेंज के DIG पद से हटाकर मुरादाबाद रेंज का DIG बनाया गया है। वहीं, मुरादाबाद रेंज के DIG मुनिराज जी को बरेली रेंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संस्कृत बोर्ड परीक्षाएं 9 फरवरी से होंगी, दो पालियों में एग्जाम उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद ने वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। पूर्व मध्यमा द्वितीय से उत्तर मध्यमा द्वितीय स्तर तक की परीक्षाएं 9 से 19 फरवरी तक होंगी। परीक्षाएं दो पालियों में कराई जाएंगी। पहली पाली सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 से शाम 5:15 बजे तक होगी। परिषद के सचिव ओपी त्रिपाठी की ओर से जारी कार्यक्रम में पूर्व मध्यमा द्वितीय, उत्तर मध्यमा प्रथम और उत्तर मध्यमा द्वितीय की परीक्षाएं शामिल हैं। विषय और संकाय के हिसाब से परीक्षा की तारीखें तय की गई हैं। 9 फरवरी को अनिवार्य संस्कृत की परीक्षा 9 फरवरी को अनिवार्य संस्कृत विषय की परीक्षा के साथ बोर्ड परीक्षाएं शुरू होंगी। 10 फरवरी को सामाजिक विज्ञान, समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान, पौरोहित्य, गृह विज्ञान, भौतिक विज्ञान और व्यवसाय अध्ययन की परीक्षाएं होंगी। 12 फरवरी को हिंदी, पाली, प्राकृत और नेपाली की परीक्षा होगी। 13 फरवरी को विज्ञान, वाणिज्य, पौरोहित्य, शिक्षा शास्त्र, कंप्यूटर विज्ञान, भूगोल, इतिहास, पुराण एवं संस्कृति से जुड़े विषयों की परीक्षाएं होंगी। 15 फरवरी को संस्कृत शास्त्र, ऋग्वेद, शुक्ल यजुर्वेद, कृष्ण यजुर्वेद, सामवेद, अथर्ववेद, प्राचीन व्याकरण, नाट्य व्याकरण, साहित्य, दर्शन, न्याय शास्त्र, ज्योतिष, जैन दर्शन, पुराणेतिहास, प्राकृत और ज्योनागम आयुर्वेद की परीक्षाएं होंगी। पढ़ें पूरी खबर…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)