भाजपा ब्रज क्षेत्र पिछड़ा वर्ग में अलीगढ़ को तीन पद:संगठन ने कार्यकारिणी घोषित की, अजय और अमित उपाध्यक्ष तो सतीश बने शोध प्रमुख
भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की ब्रज क्षेत्रीय कार्यकारिणी घोषित होने के साथ ही अलीगढ़ को संगठन में तीन महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिली हैं। गुरुवार देर रात जारी सूची में अलीगढ़ के अजय चौधरी और अमित गिरी गोस्वामी को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि सतीश चौधरी को शोध प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है। लंबी-चौड़ी क्षेत्रीय कार्यकारिणी में अलीगढ़ के तीन कार्यकर्ताओं को जगह मिलने से स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह है। सूची जारी होते ही सोशल मीडिया पर तीनों को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। समर्थक इसे अलीगढ़ के संगठनात्मक प्रतिनिधित्व के लिहाज से महत्वपूर्ण उपलब्धि मान रहे हैं। युवा मोर्चा में भी निभा चुके हैं जिम्मेदारी अजय चौधरी इससे पहले भाजपा जिला युवा मोर्चा में उपाध्यक्ष रह चुके हैं। वहीं अमित गिरी गोस्वामी महानगर युवा मोर्चा में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। दोनों को अब पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की ब्रज क्षेत्रीय कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष बनाया गया है। लंबे समय से संगठन में सक्रिय हैं सतीश सतीश चौधरी को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ में शोध प्रमुख बनाया गया है। वह लंबे समय से भाजपा में सक्रिय हैं। तीनों नियुक्तियों को अलीगढ़ में संगठन की सक्रियता और कार्यकर्ताओं को क्षेत्रीय स्तर पर जिम्मेदारी मिलने के रूप में देखा जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)