सिद्धार्थनगर में ससुराल वालों ने महिला को लाठी-डंडों से पीटा:ससुर, सास, ननद और देवर पर केस, घरेलू विवाद में की पिटाई
सिद्धार्थनगर के राहुलनगर मोहल्ले में एक महिला को ससुराल पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। आरोप है कि मारपीट में महिला का सिर फट गया और शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आईं। महिला के भाई की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गाली-गलौज के बाद लाठी-डंडों से पीटा गोरखपुर जिले के राजघाट थाना क्षेत्र के मिर्जापुर वार्ड के रहने वाले कृष्णा चौरसिया ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बहन गुंजा चौरसिया की शादी राहुलनगर के रहने वाले बेचैन चौरसिया के बेटे शिवशंकर चौरसिया से हुई है। शिकायत के मुताबिक, 11 नवंबर को दोपहर करीब ढाई बजे बेचैन चौरसिया, सुशीला देवी, रिंकी चौरसिया और अनिल चौरसिया ने गुंजा के साथ गाली-गलौज की। इसके बाद लाठी-डंडों से उनकी पिटाई कर दी। मारपीट में उनका सिर फट गया और शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आईं। आरोप है कि हमलावर उन्हें घर के सामने घायल हालत में छोड़कर चले गए। भाई को भी जान से मारने की धमकी कृष्णा चौरसिया ने बताया कि पड़ोसियों से घटना की जानकारी मिलने पर वह बहन के घर पहुंचे और उनका इलाज कराने लगे। इसी दौरान आरोपियों ने उन्हें धमकी दी कि इस बार कम मारा है, अगली बार जान से मार देंगे। चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज सिद्धार्थनगर पुलिस ने 12 नवंबर को कृष्णा चौरसिया की शिकायत पर बेचैन चौरसिया, सुशीला देवी, रिंकी चौरसिया और अनिल चौरसिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक सुरेंद्र प्रसाद को सौंपी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)