बरेली जंक्शन पर टैक्सी चालकों में सवारियों को लेकर विवाद:उत्तराखंड नंबर की टैक्सियों से नाराजगी

Sep 29, 2026 - 22:37
0
बरेली जंक्शन पर टैक्सी चालकों में सवारियों को लेकर विवाद:उत्तराखंड नंबर की टैक्सियों से नाराजगी
बरेली जंक्शन पर स्थानीय और उत्तराखंड नंबर की टैक्सी चालकों के बीच सवारियां बैठाने को लेकर विवाद बढ़ गया है। स्थानीय चालकों का आरोप है कि बाहरी टैक्सियां यात्रियों को छोड़ने के बाद जंक्शन से नई सवारियां लेकर लौट रही हैं, जबकि उनके पास व्यावसायिक परमिट नहीं है। इसी बात पर चालकों के बीच कहासुनी और मारपीट तक हो रही है। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है, हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय चालकों का कहना है कि इससे उनके कारोबार पर असर पड़ रहा है। उन्होंने परिवहन विभाग से जंक्शन पर वाहनों के दस्तावेजों और परमिट की शर्तों की जांच करने की मांग की है। बरेली टैक्सी वेलफेयर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पिंटू राणा ने डीएम अविनाश सिंह से भी शिकायत की थी। एआरटीओ वैभव सोती ने बताया कि विभाग लगातार चेकिंग कर रहा है। नियमों का उल्लंघन मिलने पर कार्रवाई की जाती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User