आजमगढ़ में करंट से व्यक्ति की मौत:कई बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा बिजली विभाग, मिर्जापुर ब्लाक में हुई घटना

Sep 29, 2026 - 22:37
0
आजमगढ़ में करंट से व्यक्ति की मौत:कई बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा बिजली विभाग, मिर्जापुर ब्लाक में हुई घटना
आजमगढ़ के निजामाबाद थाना क्षेत्र के चकमाली गांव में बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आने से 72 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुरेंद्र प्रताप सिंह पुत्र रघुवीर सिंह के रूप में हुई है। परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली के खंभे में करंट आने की शिकायत विभागीय अधिकारियों से कई बार की गई थी। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है। खंभे की चपेट में आए सुरेंद्र सुरेंद्र प्रताप सिंह गांव में किसी काम से निकले थे। इसी दौरान वह बिजली के खंभे की चपेट में आ गए। खंभे में करंट उतरने के कारण उन्हें जोरदार झटका लगा और वह मौके पर गिर पड़े। करंट लगने की सूचना मिलते ही परिजन सुरेंद्र को लेकर स्थानीय अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि खंभे में करंट आने की जानकारी विभाग के अधिकारियों को पहले से दी गई थी। कई बार शिकायत के बावजूद इसे ठीक नहीं कराया गया। परिजनों का कहना है कि समय रहते शिकायत पर कार्रवाई होती तो हादसा टाला जा सकता था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User