बरेली के एल्डिको सिटी में घुटनों तक पानी भरा:बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव, पंपिंग सेट लगाया

Sep 27, 2026 - 14:29
0
बरेली के एल्डिको सिटी में घुटनों तक पानी भरा:बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव, पंपिंग सेट लगाया
बरेली में दो दिन की लगातार बारिश ने जलनिकासी व्यवस्था की हकीकत सामने ला दी है। शहर के कई प्रमुख इलाके जलभराव की चपेट में हैं। बरेली-नैनीताल रोड स्थित एल्डिको सिटी में घुटनों तक पानी भर गया है, जिसे पंपिंग सेट से निकाला जा रहा है। सुभाषनगर, सिकलापुर, रेजीडेंसी गार्डन, राजेंद्रनगर, रामपुर बाग, सिविल लाइंस, मढ़ीनाथ, हजियापुर और मॉडल टाउन समेत कई इलाकों में सड़कें जलमग्न हो गईं। नगर निगम ने नालों की सफाई पर करीब ढाई करोड़ रुपये खर्च किए थे, लेकिन समस्या बनी रही। वही बारिश की वजह से सेटेलाइट बस अड्डे का परिसर भी पानी में डूबा रहा, जिससे यात्रियों को दिक्कत हुई। कई घरों और दुकानों में भी पानी घुस गया। सुभाषनगर पुलिया के नीचे पानी भरने से दिनभर यातायात पर असर पड़ा, खासकर दोपहिया वाहन चालकों को।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User