बरेली में 5 अक्टूबर से शुरू होगी श्री शिव कथा:युवाओं को नशे से दूर कर शिव के आध्यात्मिक स्वरूप से जोड़ेंगे
बरेली में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान 5 से 11 अक्टूबर तक 'श्री शिव कथा अमृत' का आयोजन करेगा। कथा रामलीला ग्राउंड, हार्टमैन कॉलेज के पास रोज दोपहर 3:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक चलेगी। संस्थान के संस्थापक आशुतोष महाराज के शिष्य स्वामी डॉ. सर्वेश्वरानंद जी कथा सुनाएंगे। इसका मकसद युवाओं को नशे से दूर कर अध्यात्म से जोड़ना है। स्वामी नरेशानंद जी ने बताया कि कथा में शिव के कल्याणकारी स्वरूप पर चर्चा होगी। शिव के नाम को नशे से जोड़ने वाली गलतफहमियों को भी दूर किया जाएगा। संस्थान ने लोगों से परिवार सहित कथा में आने की गुजारिश की है। 4 अक्टूबर को सुबह 9 बजे कथास्थल से कलश यात्रा भी निकलेगी। इस मौके पर सुरजीता भारती, सुलभा भारती, डॉ. हरीश भट्ट, नितिन शर्मा, अमर प्रकाश शर्मा, विवेक मिश्रा, प्रदीप वर्मा, अजय वर्मा, नितिन मिश्रा जैसे लोग मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)