गोमतीनगर गायत्री शक्तिपीठ में दीपयज्ञ आयोजित:माता भगवती देवी जन्मशताब्दी मनी, कलश पूजन संग लिया साधना संकल्प
लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार स्थित गायत्री शक्तिपीठ में मंगलवार को परम वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा की जन्म शताब्दी वर्ष की पूर्व संध्या पर सामूहिक जप और दीप यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गायत्री परिवार के बड़ी संख्या में साधकों ने भाग लिया। इस दौरान एक हजार दीप प्रज्वलित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत माताजी की पावन वाणी के साथ मौन जप से हुई। निष्ठा रस्तोगी और रानी सचान ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए माता भगवती देवी शर्मा के जीवन, त्याग, तप और मातृशक्ति के रूप में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। सात कन्याओं ने श्रद्धापूर्वक आरती की। कार्यक्रम के दौरान लखनऊ की बहनों द्वारा साधना कलशों का तपोभूमि में भावपूजन कराकर उन्हें शहर के विभिन्न क्षेत्रों में साधना के लिए लाया गया। साधकों ने सामूहिक साधना का संकल्प लिया। मुख्य ट्रस्टी शिव शंकर मिश्रा ने बताया कि बुधवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक सामूहिक यज्ञ होगा। वहीं 2 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे से साधना शिविर संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें गायत्री परिवार के सदस्य सामूहिक रूप से साधना का संकल्प लेंगे। उन्होंने साधकों से समय पर पहुंचने की अपील की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)