बरेली में घर में बन रही थी स्मैक, युवक गिरफ्तार:26.50 लाख की स्मैक और उपकरण बरामद, बदायूं में भी दर्ज हैं केस

Sep 26, 2026 - 20:56
0
बरेली में घर में बन रही थी स्मैक, युवक गिरफ्तार:26.50 लाख की स्मैक और उपकरण बरामद, बदायूं में भी दर्ज हैं केस
बरेली पुलिस ने शहर में नशीला पदार्थ बनाने और उसकी सप्लाई करने की कोशिश का खुलासा किया है। बारादरी पुलिस ने पशुपतिनाथ विहार कॉलोनी में एक मकान पर छापा मारकर 25 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके पास से 265 ग्राम स्मैक मिली, जिसकी कीमत करीब 26.50 लाख रुपये बताई गई है। मौके से स्मैक बनाने में इस्तेमाल होने वाले इलेक्ट्रिक बॉयलर, मैग्नेटिक स्टिरर, कांच के जार, ग्लव्स, चश्मे और कई तरह के रसायन भी बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, युवक घर में ही नशीला पदार्थ तैयार कर रहा था। गिरफ्तार युवक का नाम शाहरुख आगाज़ खान (25) है, जो मूल रूप से बदायूं के ककराला का रहने वाला है। उसके खिलाफ बदायूं में मारपीट, एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। बारादरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User