सरोजनीनगर में झाड़ियों में अचेत मिला युवक:पुलिस ने एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, बारिश में पड़े-पड़े हथेलियां सफेद हुईं
लखनऊ के सरोजनीनगर में एक अज्ञात युवक सड़क किनारे झाड़ियों में अचेत मिला। युवक की उम्र करीब 32 साल है। राहगीरों ने शनिवार शाम 4 बजे पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। युवक कानपुर रोड पर टूल रूम बाउंड्री के पास झाड़ियों में 20 मीटर अंदर पड़ा था। पुलिस ने उसे झाड़ियों से बाहर निकाला। उसके घुटनों में चोट थी और वह सिर्फ भूरे रंग की लोअर पहने था। बारिश में पड़े-पड़े हथेलियां और पंजे सफेद पड़ गए थे। पुलिस को अपने बारे में कुछ नहीं बता सका पुलिस ने आसपास के लोगों से उसकी पहचान कराने की कोशिश की, पर वह नहीं हो पाई। युवक बेहोशी में था, इसलिए अपने बारे में कुछ बता नहीं सका। शुरुआती जांच में पुलिस को वह नशेड़ी लग रहा है। पुलिस का अनुमान है कि युवक बीती रात से वहीं पड़ा था। इससे उसके हाथ और पैरों के तलवे सिकुड़कर सफेद पड़ गए थे। पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर उसे लोक बंधु अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)