बरेली में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम:कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने सामाजिक जिम्मेदारी पर विचार रखे

Sep 29, 2026 - 20:08
0
बरेली में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम:कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने सामाजिक जिम्मेदारी पर विचार रखे
बरेली में सेवा संकल्प अभियान के तहत एशियन लॉ कॉलेज, नवाबगंज में पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कॉलेज परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए। विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें एलएलएम, एलएलबी एवं बीए.एलएल.बी. के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भावना से जुड़े विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर एशियन लॉ कॉलेज के चेयरमैन एडवोकेट नंदकिशोर, प्रबंधक अभिषेक, वाइस प्रिंसिपल मिस्बाह आफताब, असिस्टेंट प्रोफेसर जामीन अली, अलविरा आफताब, प्रमोद कुमार, युसूफ खान सहित स्टाफ सदस्य निशांत, प्रिंस आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User