बरेली में सांप ने महिला और युवक को डसा:मोबाइल चार्ज करते समय महिला को काटा, युवक में कोबरा जैसे लक्षण; दोनों अस्पताल में भर्ती

Oct 03, 2026 - 16:16
0
बरेली में सांप ने महिला और युवक को डसा:मोबाइल चार्ज करते समय महिला को काटा, युवक में कोबरा जैसे लक्षण; दोनों अस्पताल में भर्ती
बरेली में सांप के काटने से महिला समेत दो लोग बीमार हुए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। ये घटनाएं फरीदपुर और भमोरा थाना क्षेत्रों में हुईं। फरीदपुर के अंदरपुरा गांव की सुषमा (24) शनिवार सुबह मोबाइल चार्जिंग पर लगा रही थीं। तभी एक सांप ने उनके हाथ में डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर गजेंद्र सिंह ने इलाज शुरू किया। भमोरा के इस्लामाबाद गांव में राजेश का बेटा सुधांशु (19) शुक्रवार शाम भूसा निकालने गया था। भूसा निकालते ही सांप ने उसे काट लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल के ईएमओ डॉ. एके सिंह के मुताबिक, सुधांशु में कोबरा के काटने जैसे लक्षण दिख रहे हैं। सांप की प्रजाति की पुष्टि नहीं हुई है। युवक का इलाज चल रहा है और उसकी हालत खतरे से बाहर है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User