गाजियाबाद नवयुग मार्केट कब्रिस्तान में नाप-जोख पर हंगामा:महिलाओं ने खोखे लगाने का जताया विरोध, पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया

Oct 03, 2026 - 16:16
0
गाजियाबाद नवयुग मार्केट कब्रिस्तान में नाप-जोख पर हंगामा:महिलाओं ने खोखे लगाने का जताया विरोध, पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया
गाजियाबाद के नवयुग मार्केट स्थित कब्रिस्तान में देर रात कब्रों के पास नाप-जोख को लेकर हंगामा हो गया। 3 अक्टूबर की रात करीब 12:31 बजे रईसुद्दीन अल्वी, उसकी पत्नी अंजुम अल्वी और कुछ अन्य लोग हाथों में डंडे और इंची टेप लेकर वहां पहुंचे थे। इसकी खबर मिलने पर मृतकों के परिजन और महिलाएं मौके पर जुट गईं और उन्होंने इसका विरोध किया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि यह नाप-जोख कब्रिस्तान की जमीन पर खोखे लगाने की तैयारी के लिए की जा रही थी। विरोध बढ़ने पर थाना कोतवाली घंटाघर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया और हालात काबू में किए। स्थानीय महिलाओं का कहना है कि कब्रिस्तान में उनके परिवार के लोगों की कब्रें हैं। उन्होंने किसी भी स्थिति में कब्रों के ऊपर या आसपास खोखे लगाने की अनुमति नहीं देने की बात कही। लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कर जमीन और व्यवस्थाओं को साफ करने की मांग की है, ताकि भविष्य में कोई विवाद न हो।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User