बरेली में सेवा संकल्प अभियान:महिलाओं, बच्चों के स्वास्थ्य; पोषण और संतुलित आहार को लेकर जानकारी दी

Oct 01, 2026 - 18:31
0
बरेली में सेवा संकल्प अभियान:महिलाओं, बच्चों के स्वास्थ्य; पोषण और संतुलित आहार को लेकर जानकारी दी
बरेली के नवाबगंज में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बाल विकास, पोषण एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ब्लॉक नवाबगंज परिसर में ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और संतुलित आहार को लेकर आवश्यक जानकारी दी गई। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल-कूद एवं विभिन्न रोचक गतिविधियों के माध्यम से उन्हें सीखने तथा रचनात्मक कार्यों के लिए प्रोत्साहित किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं अभिभावकों ने भी कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता की। इस दौरान मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण तथा बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया गया। आयोजकों ने कहा कि स्वस्थ मां और स्वस्थ बच्चे ही मजबूत परिवार एवं सशक्त समाज की नींव हैं। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य, पोषण और बाल विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी महेश चन्द्र शाक्य, प्रधान ओमप्रकाश, प्रधान देवेश, सौरभ कटियार, महेन्द्र गंगवार, अमित गंगवार, गजेन्द्र गंगवार, ज्योति गंगवार, रामगोपाल तथा आंगनबाड़ी सुपरवाइजर पूनम एवं माधुरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User