लखनऊ में कम्युनिस्ट पार्टी का विरोध प्रदर्शन:महंगाई के खिलाफ बजाई थाली , सरकार कि नीतियों को महंगाई का जिम्मेदार ठहराया

Oct 01, 2026 - 18:31
0
लखनऊ में कम्युनिस्ट पार्टी का विरोध प्रदर्शन:महंगाई के खिलाफ बजाई थाली , सरकार कि नीतियों को महंगाई का जिम्मेदार ठहराया
लखनऊ में गुरुवार को कम्युनिस्ट पार्टी ने विरोध प्रदर्शन किया। हजरतगंज स्थित परिवर्तन चौक से कलेक्ट्रेट तक मार्च निकाला। महंगाई के खिलाफ निकाले जा रहे इस मार्च में प्रदर्शनकारी महिलाएं हाथों में लाल झंडे के साथ खाली थाली और बेलन लेकर शामिल हुई। थाली पीटते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी किया। ‘महंगाई ने कमर तोड़ा’ प्रदर्शन कर रही AIDWA कि मधु गर्ग ने कहा कि कमर तोड़ महंगाई ने आम आदमी के घर का बजट बिगाड़ दिया है। पिछले 15 दिनों से महंगाई के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। हमारे साथ जो महिलाएं आई है ये गरीब बस्तियों से हैं घरों झाड़ू- पोछा करके परिवार का पेट पालती हैं । मौजूदा समय में सूखी रोटी भी मिलना इनके लिए मुश्किल हो रहा है। सब्जी , दाल, चीनी और दूध हर एक चीज महंगी हो रही है। ‘गलत नीतियों के कारण महंगाई बढ़ी’ आम आदमी महंगाई से परेशान है और सरकार उद्योगपतियों के टैक्स माफ कर रही है। लाखों करोड़ों बैंक का कर्ज माफ कर दिया और आम आदमी गरीबी बेरोजगारी से मर रहा है। ईरान से तेल न लेकर अमेरिका से सरकार तेल खरीद रही है इसलिए पेट्रोल - डीजल और अधिक महंगा हो रहा है। सरकार अगर अपनी नीतियों को ठीक कर ले तो महंगाई बहुत कम हो जाएगी। लोगों की आमदनी बढ़ नहीं रही है बस महंगाई बढ़ती जा रही है। ‘जमा खोरी से बढ़ी महंगाई’ प्रवीण सिंह ने कहा कि महंगाई की मार से सबसे ज्यादा परेशान महिला होती है क्योंकि परिवार चलाने की जिम्मेदारी उसी पर है। हम लोग लगातार देख रहे हैं घर में महिलाएं किचन चलाने के लिए इस महंगाई में कितना संघर्ष कर रही हैं। जो भी सामान महंगा हो रहा है वो नेचुरल तरीके से नहीं हो रहा है। इस महंगाई का सीधा संबंध जमाखोरी से है। इसका लाभ किसानों को भी बिल्कुल नहीं मिल रहा। हमारी यही मांग है कि सरकार तत्काल महंगाई पर लगाम लगाए और आम जनता को राहत पहुंचाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User