बरेली में श्रीराम मूर्ति स्मृति दिवस समारोह:तीन प्रतिभाओं को अलंकरण मिलेगा, मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति बांटी जाएगी

Sep 30, 2026 - 21:05
0
बरेली में श्रीराम मूर्ति स्मृति दिवस समारोह:तीन प्रतिभाओं को अलंकरण मिलेगा, मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति बांटी जाएगी
बरेली में श्रीराम मूर्ति जी का 38वां स्मृति दिवस समारोह 2 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के चेयरमैन प्रोफेसर (डॉ.) जयंत खोत, मेडिकल एजुकेशन, इरा यूनिवर्सिटी लखनऊ के डायरेक्टर प्रोफेसर (डॉ.) राजेंद्र प्रसाद और टेक्नोलॉजी एग्जीक्यूटिव एवं डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन लीडर, बेंगलुरु की इंजीनियर प्रीति अरोरा को राम मूर्ति प्रतिभा अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी श्रीराम मूर्ति स्मारक (एसआरएमएस) ट्रस्ट के सेक्रेटरी आदित्य मूर्ति ने दी। उन्होंने बताया कि बाबूजी श्रीराम मूर्ति का निधन 2 अक्टूबर 1988 को हुआ था। उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने के लिए देव मूर्ति ने 1990 में श्रीराम मूर्ति स्मारक ट्रस्ट की स्थापना की थी। ट्रस्ट के माध्यम से समाज के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। स्मृति दिवस समारोह का आयोजन श्रीराम मूर्ति कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एसआरएमएस सीईटी) के श्रीराम मूर्ति शतिक प्रेक्षागृह में सुबह 10:30 बजे होगा। समारोह में इस बार तीन प्रतिभाओं को राम मूर्ति प्रतिभा अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। वार्षिक अंतर विद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके अलावा एसआरएमएस ट्रस्ट के सभी शैक्षणिक संस्थानों के मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति वितरित की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User