बरेली में सरस मेला आयोजित:हस्तनिर्मित वस्तुओं की बिक्री से महिलाओं को रोजगार, आत्मनिर्भरता के मिले अवसर
उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा संकल्प अभियान के तहत बरेली कलेक्ट्रेट परिसर में एक दिवसीय सरस मेला 2026 का आयोजन किया गया। मेले में महिला सखी समूहों ने हस्तनिर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई। राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट के राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल ने अपनी टीम के साथ मेले में सहभागिता की। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। नरेंद्र पाल ने लोगों से महिला समूहों द्वारा निर्मित वस्तुओं को खरीदने की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे महिलाओं को रोजगार बढ़ाने और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी। मेले में महिलाओं द्वारा तैयार की गई वस्तुओं को देखने के लिए लोग पहुंचे। इस दौरान अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)