दुर्गा पूजा में सांस्कृतिक कार्यक्रम:श्याम नगर में पूजन के बाद कराया भंडारा, महिलाओं ने ग्रुप में किया गरबा
श्याम नगर में श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा के तहत दोपहर को भोग प्रसाद सामूहिक भोग पर्यावरण की रक्षा हेतु स्टील के बर्तनों में भोजन भंडारा कराया गया। अष्टमी को मां दुर्गा की पूजन अर्चन के बाद धुनुची नृत्य सोसाइटी की महिलाओं ने आकर्षक समूह नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में कानपुर नगर के सांसद रमेश अवस्थी, भाजपा दक्षिण के अध्यक्ष शिवराम सिंह, श्याम नगर की भाजपा पार्षद नीलम शुक्ला और उमेश शुक्ला ने भाग लिया। साउथ कानपुर यूनिक कल्चरल सोसाइटी के अध्यक्ष संजय सरकार, महामंत्री रविशील, तपन डे, दिलीप दत्ता, पी के डे, नितिन मुखर्जी, संजय श्रीवास्तव, रोहित चटर्जी, दीपक राय, अशोक शील, नीलिमा दत्ता, प्रतिमा सोमा डे, प्रतिभा बाजपेई और झरना सोसाइटी की महिलाओं ने व्यवस्था में योगदान दिया। रात्रि 8 बजे महबूब अली की आर्केस्ट्रा नाइट में पुराने गीतों से महफिल झूम उठी। महबूब अली आर्केस्ट्रा में 'जिंदगी की न टूटे कड़ी' गीत से जनता भावनात्मक रूप से माहौल में डूब गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)