बरेली में वन्य प्राणी सप्ताह शुरू:वन मंत्री ने दिखाई जागरूकता वॉकाथान को हरी झंडी, ITBP जवान और NCC कैडेट हुए शामिल

Oct 02, 2026 - 15:00
0
बरेली में वन्य प्राणी सप्ताह शुरू:वन मंत्री ने दिखाई जागरूकता वॉकाथान को हरी झंडी, ITBP जवान और NCC कैडेट हुए शामिल
बरेली में गांधी जयंती पर गुरुवार को वन्य प्राणी सप्ताह-2026 की शुरुआत हुई। वन्यजीवों की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए शाहिद चौक से स्पोर्ट्स स्टेडियम तक वॉकाथान निकाली गई। वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया। इस आयोजन में स्कूली बच्चों, आईटीबीपी जवानों, एनसीसी कैडेट, ईको क्लब और स्वयंसेवी संगठनों के सदस्यों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान पौधारोपण के साथ 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता भी कराई गई। यह सप्ताह 2 से 8 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा। गांधी-शास्त्री को श्रद्धांजलि देकर शुरू हुआ कार्यक्रम कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर की गई। इसके बाद शाहिद चौक से निकली जागरूकता वॉकाथान में प्रतिभागियों ने वन्यजीवों की सुरक्षा और पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। वॉकाथान स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचकर समाप्त हुई। यहां अतिथियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। 800 मीटर दौड़ में मो. आदिल रहे पहले स्थान पर स्टेडियम में आयोजित 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें मो. आदिल ने पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाणपत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने पर जोर प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने कहा कि वन्य प्राणी सप्ताह का उद्देश्य लोगों में वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना और उनके संरक्षण के लिए जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि वन्यजीवों और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए समाज की भागीदारी जरूरी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User