बरगदवा फीडर 25 सितंबर से बंद, बिजली गुल:सिद्धार्थनगर के कई इलाकों में आपूर्ति ठप, टूटे पोल-तार ठीक कर रही टीमें
सिद्धार्थनगर जिले में तीन दिनों से लगातार बारिश और तेज आंधी के कारण बिजली व्यवस्था ठप हो गई है। कई जगहों पर पोल टूटने, तार खराब होने या आपस में सट जाने से बिजली सप्लाई बंद है। शोहरतगढ़ क्षेत्र का बरगदवा फीडर 25 सितंबर की रात से बंद है। इससे जुड़े गांवों के लोग लगातार परेशान हैं। मोबाइल फोन और इनवर्टर की बैटरी भी बंद हो गई है। तेज हवा के दौरान कई जगह बिजली के तार आपस में सट गए। कुछ जगहों पर पोल खराब होने से लाइन चालू करना मुश्किल है। बारिश और खराब मौसम के बीच बिजली विभाग की टीमें टूटे पोल बदलने और तारों को ठीक करने में लगी हैं।
जिले के अन्य हिस्सों में भी आंधी और बारिश से बिजली सप्लाई पर असर पड़ा है। कहीं फाल्ट तो कहीं लाइन पर पेड़ की डालियां गिरने से दिक्कत हुई। विभाग की टीमें बारिश के बावजूद मरम्मत में जुटी हैं और जल्द से जल्द सप्लाई सामान्य करने की कोशिश कर रही हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)