हापुड़ में रुपयों के लेनदेन पर दो पक्षों में मारपीट:लाठी-डंडे चले, दो लोग घायल, लोगों ने कराया शांत
हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव देहरा में रविवार सुबह रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और उनके बीच लाठी-डंडे चलने लगे। इस मारपीट में दोनों पक्षों से दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। पुलिस को सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह 11 बजे गांव देहरा के 2 युवकों में रुपयों के लेनदेन को लेकर कहासुनी हो गई। जिस पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। मारपीट होता देख वहां भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद लोगों ने समझा बुझाकर मामला शांत किया। थाना प्रभारी अवनीश कुमार ने बताया कि रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद की सूचना मिली थी। दोनों पक्षों में मारपीट हुई है, जिसमें दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में विवाद की वजह रुपयों का लेनदेन बताया जा रहा है। पुलिस आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटा रही है, ताकि विवाद की असली वजह पता चल सके। शिकायत मिलने और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)