ब्रिज कोर्स में पासिंग मार्क्स हटाने को लेकर शिक्षक मिले:राज्यसभा सांसद और विधायक से मुलाकात कर विभागीय प्रशिक्षण बनाने का किया आग्रह

Oct 01, 2026 - 17:58
0
ब्रिज कोर्स में पासिंग मार्क्स हटाने को लेकर शिक्षक मिले:राज्यसभा सांसद और विधायक से मुलाकात कर विभागीय प्रशिक्षण बनाने का किया आग्रह
बलिया में परिषदीय विद्यालयों के 69000 बीएड शिक्षकों ने राज्यसभा सांसद नीरज शेखर और बांसडीह विधायक केतकी सिंह से मुलाकात की। उन्होंने ब्रिज कोर्स में पासिंग मार्क्स हटाने और विभागीय प्रशिक्षण बनाने का अनुरोध किया। शिक्षकों ने कहा कि पासिंग मार्क्स की अनिवार्यता, स्कूल के समय प्रशिक्षण और अन्य कामों से तालमेल न बैठ पाने के कारण इन बाध्यताओं से मुक्ति चाहते हैं। सांसद नीरज शेखर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री को पत्र लिखने, विधायक केतकी सिंह ने मुख्यमंत्री से पैरवी करने का भरोसा दिया। ज्ञापन सौंपते समय अटेवा के जिला मीडिया प्रभारी संजीव कुमार सिंह के साथ प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, अग्निवेश तिवारी, प्रवीण कुमार पांडेय, सिद्धार्थ सिंह, संकेश यादव, अमित कुमार सिंह, प्रमोद, धीरज, निखिलेश, रौशन असगर, शिव जी, विनय, राकेश, संतोष सैयद, अशोक और अजय सहित कई शिक्षक मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User