बृजभूषण बोले- अखिलेश के बिना सब सूना:मुस्कुराते हुए कहा- सपा के बिना यूपी में कांग्रेस का अस्तित्व नहीं, 150 सीटों लेकर चल रही खींचतान

Sep 30, 2026 - 12:34
0
बृजभूषण बोले- अखिलेश के बिना सब सूना:मुस्कुराते हुए कहा- सपा के बिना यूपी में कांग्रेस का अस्तित्व नहीं, 150 सीटों लेकर चल रही खींचतान
गोंडा के कैसरगंज से पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने दिल्ली स्थित अपने आवास पर बुधवार सुबह 10:30 बजे मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कांग्रेस के 150 से कम सीटों पर चुनाव न लड़ने के दावे को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, "अखिलेश यादव के बिना सब सूना है। उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के बिना कांग्रेस का कोई अस्तित्व नहीं है। अब जो बैठक होने जा रही है, उसमें अखिलेश की पार्टी से कोई आ रहा है या नहीं आ रहा है, यह कहना उचित नहीं होगा। हो सकता है कि बैठक में उनकी पार्टी का कोई प्रतिनिधि आ रहा हो, लेकिन उत्तर प्रदेश में अखिलेश के बिना कांग्रेस का कोई अस्तित्व नहीं है।" वहीं, राज्यसभा जाने की चर्चाओं को लेकर बृजभूषण शरण सिंह ने सवालों का कोई जवाब नहीं दिया। वह अपने दिल्ली स्थित आवास से किसी काम के सिलसिले में दूसरी जगह के लिए निकल गए। कल से ही लगातार चर्चा चल रही थी कि पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह राज्यसभा जा रहे हैं। हालांकि, बृजभूषण शरण सिंह ने मंगलवार देर शाम दैनिक भास्कर संवाददाता से फोन पर बातचीत के दौरान स्पष्ट कर दिया था कि वह 2029 में लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे और राज्यसभा नहीं जाएंगे। मंगलवार देर शाम कुछ लोगों द्वारा लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात किए जाने की चर्चाएं सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए सामने आई थीं। हालांकि, बृजभूषण शरण सिंह मंगलवार को लखनऊ नहीं आए थे और न ही उन्होंने किसी से मुलाकात की थी। वह दिल्ली में ही थे। बृजभूषण शरण सिंह अक्सर बयान देकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते रहे हैं। वह यह कहते रहे हैं कि कांग्रेस का उत्तर प्रदेश में कोई मतलब नहीं है और कांग्रेस बैसाखी के सहारे चल रही है। उन्होंने पहले भी कहा है कि अगर उत्तर प्रदेश से समाजवादी पार्टी हट जाए तो कांग्रेस को अपनी स्थिति का पता चल जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User